Ashok Gehlot : कांग्रेस प्रधान बनते-बनते रहे अशोक गहलोत की अब सीएम की कुर्सी भी है जाने वाली: ये है पूरी कहानी

 

Ashok Gehlot : राजस्थान और कांग्रेस में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कशमकश के बीच आज कांगेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगे।

पिछले करीब एक पखवाड़े से कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अब एकाएक बैकफुट पर आ गए हैं। वीरवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक खत्म हो गई है।

करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद गहलोत ने साफ कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर मैंने बात की है। गहलोत के अनुसार हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम बने रहेंगे। हाईकमान उनसे नाराज है और ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत के हाथ से अध्यक्ष का पद तो आते-आते चला गया और अब सीएम की कुर्सी भी रहने वाली नहीं है।

वहीं गहलोत ने गुरुवार को सोनिया से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा- 'हमारे यहां हमेशा से परंपरा रही है कि हम आलाकमान के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास करते हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं यह एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, इस बात का दुख रहेगा।

इस घटना ने देश के अंदर कई तरह के मैसेज दे दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गहलोत जब सोनिया से मिलने जा रहे थे तो उनके हाथ में कुछ कागज थे। उसमें हाथ से लिखा हुआ माफीनामा था। यह कैमरे में कैद हो गया। इसमें हाथ से कुछ पॉइंट्स लिखे हुए थे। जिसमें सबसे ऊपर था 'जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं'।

इसके साथ ही तीसरे पॉइंट पर सचिन पायलट (स्क्क), सीपी जोशी (ष्टक्क) सहित चार लोगों के नाम शॉर्ट फॉर्म में भी लिखे हुए थे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान CM विवाद के बीच दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और कल नामांकन करूंगा।

इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन के अंदर राजस्थान का मामला सुलझ जाएगा। वेणुगोपाल ने सोनिया से मुलाकात के बाद यह बात कही।

सोनिया नाराज, विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं गहलोत

राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए थे।