प्यार में युवक को मिला धोखा- लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी ने की दूसरी शादी, घर से ले गई नकदी और गहने

Chaupal TV, Kanpur 10 महिने पहले जिस प्रेमिका के साथ युवक ने प्रेमविवाह किया उसी ने उसे प्यार में बड़ा धोखा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने बताया कि लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी को न जाने क्या...
 

Chaupal TV, Kanpur

10 महिने पहले जिस प्रेमिका के साथ युवक ने प्रेमविवाह किया उसी ने उसे प्यार में बड़ा धोखा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने बताया कि लव मैरिज के 10 महीने बाद पत्नी को न जाने क्या हुआ, कि वह अब उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी मां के साथ घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई। अब उसने दूसरी शादी कर ली है। पति ने जब पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो देखा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

पीड़ित युवक पत्नी का ये वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कानपुर के बाबूपुरवा के रहने वाले अमित शर्मा ने बताया कि गोविंद नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली रुचि वर्मा से उसका प्रेम संबंध था।

दोनों ने 4 जून 2020 को आर्यसमाज मंदिर में घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली। कोरोना काल में हुई इस शादी में घर के पांच लोग ही मौजूद थे। आर्य समाज मंदिर में हुई इस शादी का उसके पास सर्टिफिकेट भी है। शादी के चार माह बाद 23 सितंबर को पत्नी की मां उसके घर आई। उसने कहा कि परिवार में किसी की शादी है। इस बहाने से वह रुचि को अपने साथ ले गई। रुचि अपने साथ घर से 50 हजार की नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई।

मायके जाने के कुछ दिन बाद पति ने जब रुचि को फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद जा रहा था। वह पत्नी को लेने के लिए उसके घर पहुंचा, तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मामले की पड़ताल करना शुरू कर दिया, जिसमें हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

 

अमित जानकारी जुटाता हुआ रतनलाल नगर में बने आर्यसमाज मंदिर में पहुंचा, पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो उसे मिला। ये वीडियो देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने 2 जुलाई 2021 को दूसरे शख्स के साथ शादी कर ली है। उसने पत्नी और उसके परिवारीजनों पर ठगी करने की पुलिस में शिकायत दी है। अमित का कहना है कि पत्नी अभी तक तीन शादी कर चुकी है।

इस मामले में बाबूपुरवा पुलिस का कहना है की पति की शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला अपनी मां के साथ चली गई थी। अब पति ने बगैर तलाक के शादी करने और घर से पैसे ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।