जीजा और बहनोई में क्या है फर्क? जबकि दोनों कहलाते हैं बहन के पति

 

हमारे समाज में रिश्तों के कई मेल देखे जाते हैं।​ इन रिश्तों में पापा-मम्मी, चाचा-चाची, मामा-मामी, भैया-भाभी व दीदी-जीजा सभी आते हैं।

ऐसे में आपने नोटिस किया होगा कि बहन के पति को हमेशा जीजा कहा जाता है।​ लेकिन काफी बार सुना होगा कि कुछ बहन के पति को बहनोई भी कहते हैं।​

तो कभी समझने की कोशिश की कि आखिर बहनोई और जीजा में क्या अंतर होता है?​ जबकि बहनोई हो या जीजा.. दोनों बहन के पति ही होते हैं।​

बता दें, इन दोनों में एक खास और बहुत छोटा सा अंतर है।​ दरअसल, छोटी बहन के पति को बहनोई कहा जाता है।​ जबकि बड़ी बहन के पति को जीजा कहकर संबोधित किया जाता है।​