Weather Updates: दिल्ली-यूपी में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कहां- कहां बरसेंगे बादल

दिल्ली-यूपी में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कहां- कहां बरसेंगे बादल
 
Weather Updates: देशभर में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं की वजह से उमस से भी छुटकारा मिल सकता है।


इसके अलावा बिहार के साथ ही यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में मंगलवार मॉनसून की धीमी रफ्तार रही लेकिन बुधवार को फिर से अपनी स्पीड पकड़ लेगा। ऐसे में यहां भारी बारिश एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

बता दें कि कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन चुके है। पहाड़ों में मानसून की बारिश अब लोगों की परेशानियां बढा रही है। उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश के भी ऊंचे स्थानों पर बारिश आफत बनकर गिर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।