मौसम अपडेट: मजबूत WD से कल पंजाब में और CC के कारण राजस्थान में होगी ताबड़तोड़ बारिश
वहीं पश्चिमी पंजाब, उत्तर और पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान में बरसात की कमी बरकरार है। लेकिन इस कमी को पूरा करने पश्चिमी विक्षोभ आ चुका है।
मौसम प्रणालियों कुछ इस प्रकार हैं:
* ताजा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और साथ लगते उत्तर पाकिस्तान के इलाकों पर आ चुका है।
* मानसून की अक्षीय रेखा अब बीकानेर, सीकर, ग्वालीयर, देहरी, आसनसोल से होते हुए गुजर रही है।
* एक सक्रिय चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान के इलाकों पर बना हुआ है।
इन सब प्रणालियों के कारण उत्तर और मध्य भारत के कई भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। साथ में WD पंजाब, उत्तर राजस्थान और हरियाणा के इलाकों में मानसून को लगातार सक्रिय बनाकर रखेगा। उत्तर भारत में यह बारिश की गतिविधियां 8 जुलाई तक लगातार बनी रहेगी।