Weather update: दिल्ली- एनसीआर में बरसेंगे बादल, अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

आज भी दिल्ली- NCR में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल सकती है और तापमान में भी गिरावट रहेगी। 
 
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को अब तपती गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिल रही है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 


इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी दिल्ली- NCR में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल सकती है और तापमान में भी गिरावट रहेगी। 


इसके बाद अगले दो तीन दिनों तक हल्की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।