UP news: नहाते समय वीडियो बनाता है ससुर, पति भी देता है साथ, बहू ने खोला ससुराल वालों का गंदा राज 

नहाते समय वीडियो बनाता है ससुर, पति भी देता है साथ, बहू ने खोला ससुराल वालों का गंदा राज 
 
Up News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। पति और ससुर की गंदी हरकतों से परेशान होकर विवाहिता पुलिस के पास पहुंची। थाने में पुलिस वालों को महिला ने जो बताया उसे सुन हर किसी के होश उड़ गए। 

मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले मोहित से हुई थी। मोहित  एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है।  शादी के बाद उनकी लाइफ बहुत अच्छी चल रही थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों का असली रंग दिखने लगा। ससुराल वालें उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि जब वो नहाने जाती थी तो ससुरा उसे छुपछुपकर देखता था। 

जैसे ही वह नहाने जाती तो ससुर उसकी वीडियो बनाता था। जब महिला ने एक बार उसे ये काम करते देखा तो उसने पति से शिकायत की लेकिन वह भी अपने बाप का साथ देने लगा। ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद पति और ससुर दोनों उसकी न्यूड वीडियो बनाने लगे।

जब महिला ने दोनों को वीडियो बनाते हुए देखा तो उसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।  इस मामले में अब महिला ने ससुराल वालों की गंदी हरकतों से परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी है। 

वहीं इस पर मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। इस पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।