Today Mousum Update: राजस्थान में शीतलहर जारी, मध्य भारत में बारिश, जानें दिल्ली से यूपी तक मौसम का हाल

 
उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 

हालांकि, दो दिन बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इसके साथ ही मध्य भारत के राज्यों में 10 से 13 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में 13 से 15 फरवरी के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

नई दिल्ली मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 फरवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। आने वाले दिनों में नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही आज लखनऊ में कोहरा छाया रहेगा. 

गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज भी कोहरा देखने को मिलेगा.

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

 वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज से 14 फरवरी के बीच, मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी के बीच और मराठवाड़ा में 10 से 11 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 13 से 14 फरवरी के बीच दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश हो सकती है.