Skin Care Tips: चेहरे पर चाहिए आलिया भट्ट जैसा निखार, तो घर पर करें ये छोटा सा काम 

कई घंटे लगातार काम करने के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की स्किन इतनी खूबसूरत दिखती है। कुछ लोगों को लगता है कि ये सिर्फ मैकअप का कमाल होता है लेकिन असल जिंदगी में कुछ अभिनेत्री बहुत खूबसूरत है। 
 

Skin Care Tips: कई घंटे लगातार काम करने के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की स्किन इतनी खूबसूरत दिखती है। कुछ लोगों को लगता है कि ये सिर्फ मैकअप का कमाल होता है लेकिन असल जिंदगी में कुछ अभिनेत्री बहुत खूबसूरत है। 


बॉलीवुड की अभिनेत्रियों चमकती स्किन देखकर मन करता है कि काश हमारी स्किन भी इतनी ही खूबसूरत हो जाए। लेकिन उसके लिए थोड़ी मेहनत तो आपको भी करनी होगी। आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे क्यूट ग्लोइंग त्वचा वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक स्किन केयर टिप्स शेयर कर रहे है। जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देखा
वैसे तो एक्ट्रेस काफी महंगे प्रोडक्ट की ऐड करती है लेकिन उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि स्किन पर घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करती है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो आइस फेशियल करती दिखाई दे रही हैं। 
आज हम आपको आलिया द्वारा आइस फेशियल को घर पर करने का सही तरीका बता रहे है। अगर आपको भी आलिया भट्ट के जैसी त्वचा चाहिए तो आप घर पर आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं। लेकिनसबसे पहले जानें क्या है आइस फेशियल।


आइस फेशियल चेहरे की स्किन के लिए बहुत फायेदमंद होता है। इसके लिए आपको बर्फीले पानी में अपना चेहरा डुबो कर रखना है। आप अपने हिसाब से 5 या उसे ज्यादा मिनट चेहरे को पानी में डुबो सकती हैं। लेकिन ज्यादा देर डुबोने से स्किन पर जलन पड़ सकती है। 


कब करें आइस फेशियल

  • अगर आप हैवी मेकअप करने वाली है तो उससे पहले ये फेशियल कर सकती है। इसे करने के त्वचा के पोर्स छोटे हो जाते हैं, जिस वजह से मेकअप ज्यादा समय तक टिकता है। 
  • लेकिन अगर आपकी त्वचा काफी ड्राई है तो आइस फेशियल से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में ड्राई स्किन वाले इससे दूर रहें।