Parliament Security Breach: संसद में हंगामा करने वाले लड़का और लड़की कौन हैं ?, जानिये पूरी जानकारी

 

Parliament Security Breach: संसद हमले की बरसी पर आज संसद के बाहर हड़कंप मच गया गया। यहां पर दो लोग नारेबाजी करने लगे और कलर गैस का छिड़काव करने लगे। इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। बता दें कि ये घटना संसद के बाहर की है। संसद के अंदर लोकसभा में सुरक्षा चूक की एक दूसरी घटना हुई है।

इस घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है। नीलम महिला है और उनकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। 

जानकारी के मुताबिक नीलम जींद के घसो गांव की रहने वाली है और हिसार में आगामी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह दो दिन पहले ही पीजी से गई थी।

दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है। अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। इसकी उम्र 25 साल है।