Monsoon Updates: मानसून की दस्तक, अब नहीं सताएगी गर्मी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
 

मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। कभी बारिश हो जाती है
 

Monsoon Updates : मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। कभी बारिश हो जाती है तो कभी तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। इस आँख मिचोली वाले मौसम के बीच अब 23 से 25 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाला एक पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा।  जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 

इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई इलाकों में बारिश भी होगी। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके सेह ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के मानसून ने दस्तक दे दी है। सबसे पहले मई में मानसून बंगाल की कड़ी में दस्तक देता है। जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर में सक्रिय हो गया है। 

इसके बाद मानसून जून के शुरू में वह केरल से होता हुआ भारत में दस्तक देता है। मौसम विभाग के अनुसार अबकी बार मानसून थोड़ा लेट हो सकता है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात की जाये तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

वहीं अगले 24 घंटों में रहने वाले मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में किसी भी महत्वपूर्ण गतिविधि की उम्मीद नहीं है। दो दिनों के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग धूल भरी आंधी देखी जा सकती है, 24 मई से तीव्रता बढ़ रही है। 23 मई के आसपास दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश और गरज के साथ छींटे बढ़ेंगे।

अगले कुछ दिनों तक देश में लू नहीं चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। लेकिन 23 से 25 मई के बीच आने वाले एक पश्चिम विक्षोभ के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।