Canceled Trains List : भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, यहाँ देखें रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट 

पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मण्डल में भरूच-अंकलेश्वर रेलखण्ड के मध्य ब्रिज सं. 502 पर पानी का लेवल खतरे के निशान पर हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
 

Canceled Trains List :  पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मण्डल में भरूच-अंकलेश्वर रेलखण्ड के मध्य ब्रिज सं. 502 पर पानी का लेवल खतरे के निशान पर हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.09.23 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 18.09.23 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को जोधपुर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को अजमेर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा अहमदाबाद तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 12989, दादर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा दादर-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को बीकानेर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वडोदरा-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

6. गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को दादर के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा दादर-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

7. गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.23 को चंडीगढ से प्रस्थान की है वह रेलसेवा वडोदरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

8. गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 18.09.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।