Ias B Chandrakala : कहां है तेज तर्रार IAS अफसर बी. चंद्रकला? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा
 

आपने फिल्मों में तो बहुत सारी दबंग महिला अफसरों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग लेडी सिंघम कहते है।
 

आपने फिल्मों में तो बहुत सारी दबंग महिला अफसरों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग लेडी सिंघम कहते है। यूपी कैडर की आईएएस बी चंद्रकला अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती है। आईएएस बी चंद्रकला किसी ठेकेदार को डांट लगाकर चुप करा देती  थी। किसी अधिकारी को मीटिंग से भगा देना तो जेल भिजवाने की धमकी देना ये सब IAS बी चंद्रकला के दबंगई अंदाज का हिस्सा है।

सड़क कैसे उखड़ गई? चुप निकलो यहां से चलो निकलो यहां से....। जेल तो जरूर भेजूंगी...। दिमाग खराब है तुम्‍हारा? ये शब्द आईएएस बी चंद्रकला के हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भारतीय प्रशासनिक सेवा की तेज तर्रार आईएएस अफसर बी. चंद्रकला कहां पर है।



आईएएस चंद्रकला अभी कहां हैं?

साल 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण व पंचायती राज विभाग में सचिव पद पर लखनऊ में पोस्‍टेड हैं। इससे पहले साल 2012 से 2017 तक हमीरपुर, मथुरा, बुलंदशहर, बिजनौर व मेरठ जैसे जिलों की डीएम भी रह चुकी हैं। एक जनवरी 2017 से चंद्रकला सीनियर स्‍कैल की आईएएस बन गईं। तब से सचिव स्‍तर की पोस्टिंग पा रही हैं।

 
आईएएस बी चंद्रकला जीवनी (Mrs. B. Chandrakala Personal Details)

पूरा नाम-भुक्या चंद्रकला नीरू
चर्चितनाम-Lady Dabang
जन्‍मदिन- 27 सितंबर 1979
जन्‍मस्‍थान-करीमनगर तेलंगाना
शिक्षा-एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.बी.ए.
पति-ए.रामुलू, इंजीनियर तेलंगाना सरकार
बेटी-कीर्ति चंद्रा

जब यूपी सरकार से भिड़ गई थीं बी चंद्रकला

आईएएस बी चंद्रकला जब उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में कलेक्‍टर रहीं तब अवैध खनन, अवैध निर्माण और स्वच्छता अभियान को लेकर वे यूपी सरकार तक से भिड़ गई थीं। इन मुद्दों स्‍थानीय राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों तक के साथ बी चंद्रकला का टकराव देखने को मिलता था। इसी बात ने इन्‍हें उस समय देश की पॉपुलर महिला डीएम बना दिया था।


बी चंद्रकला के घर सीबीआई रेड

आईएएस बी चंद्रकला साल 2019 में उस समय भी सुर्खियों में रहीं जब इनके घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। इन पर साल 2019 के बालू खनन घोटाले में भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे थे। हालांकि उन आरोपों को बी चंद्र कला ने खुद के खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया था।

बी चंद्रकला 'नायक' स्‍टाइल में ऑन द स्‍पॉट फैसलें कर दिया करती थीं। बी चंद्र कला की दबंग कार्यशैली को लेकर यूपी में विपक्ष की पार्टी भाजपा ने सवाल उठाए थे। फिर जब राज्‍य में भाजपा की सरकार बनी और आईएएस बी. चंद्रकला की पदस्थापना दिल्ली कर दी गई।

आईएएस बी चंद्रकला का सर्विस रिकॉर्ड

1 प्रथम चरण प्रशिक्षण मसूरी 01/09/2008 से 15/08/2010 तक
2 द्वितीय चरण प्रशिक्षण मसूरी 16/06/2010 से 20/08/2010 तक
3 संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज 24/08/2010 से 16/07/2011 तक
4 मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज 17/07/2011 से 13/04/2012 तक
5 डी.एम. एवं कलेक्टर हमीरपुर 13/04/2012 से 06/06/2014 तक
6 डी.एम. एवं कलेक्टर मथुरा 07/06/2014 से 13/10/2014 तक
7 डी.एम. एवं कलेक्टर बुलंदशहर 14/10/2014 से 26/03/2016 तक
8 डी.एम. एवं कलेक्टर बिजनौर 27/03/2016 से 13/09/2016 तक
9 डी.एम. एवं कलेक्टर मेरठ 14/09/2016 से 28/03/2017 तक
10 अवर सचिव, भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय नई दिल्ली 29/03/2017 से 30/06/2017 तक
11 उप सचिव, भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय नई दिल्ली 01/07/2017 से 08/02/2018 तक
12 विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ 07/03/2018 से 02/11/2020 तक
13 प्रतीक्षा में लखनऊ 02/11/2020 से 02/03/2021 तक
14 विशेष सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 02/03/2021 से 30/03/2021 तक
15 विशेष सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार+ अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ 02/03/2021 से 08/01/2024 तक
16 सचिव, ए.पी.सी. शाखा, उत्तर प्रदेश सरकार+ अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ 02/03/2021 से 26/01/2024 तक
17 सचिव, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 26/01/2024 से 10/05/2024 तक
18 सचिव, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं सचिव पंचायती राज विभाग 26/01/2024 से