जज्बे को सलाम! 70 साल की उम्र में जीते 4 Gold मेडल, विदेशों में चमका रहे हरियाणा का नाम

आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग गर्मी से बचने के लिए घर में एसी, कूलर और पंखे लगाकर गुजारा कर रहे हैं।
 

आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग गर्मी से बचने के लिए घर में एसी, कूलर और पंखे लगाकर गुजारा कर रहे हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी भी बाढ़ड़ा निवासी रामकिशन शर्मा के जज्बे के आगे फिकी पड़ रही है। 70 साल से ज्यादा उम्र के रामकिशन बिना गर्मी की परवाह किए सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। यहां  कई मेडल जीतकर ला रहे हैं।    

मई के अंत में रामकिशन शर्मा ने हैदराबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगित में 6 मेडल जीते थे। अब उन्होंने अयोध्या में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल जीतते हुए अपने व्यक्तिगत मेडलों की संख्या 240 तक पहुंचा दी है। रामकिशन शर्मा ने अयोध्या में 5 से 7 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडिम में आयोजित  प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भारत मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रतियोगिता में शिरकत की। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका सहित देश के 20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की। 

प्रतियोगिता में रामकिशन शर्मा ने अपने जीत के सफर को जारी रखते हुए लंबी कूद, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर अयोध्या के मैदान पर तिरंगा लहराया। उनकी इस जीत से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।