Delhi Mousum Update: ठंडी हवाओं से अभी राहत नहीं, वैलेंटाइन डे पर बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली के मौसम का हाल

 
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी ठंड और तेज हवाएं जारी रहने वाली हैं. इससे तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली में ठंड से राहत जरूर मिली है लेकिन तेज हवाएं अभी रुकने वाली नहीं हैं. हालांकि, दिन में धूप निकल रही है, जो काफी राहत की बात है। आइए जानते हैं मौसम पर पूरा अपडेट.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आज यानी 8 फरवरी को दिन में दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है. बीते दिन यानी 7 फरवरी को दिल्ली के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई. इससे यह कहा जा सकता है कि तापमान गिरने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। रात और सुबह के समय हल्का कोहरा भी जारी है।

तापमान में कमी आएगी

9 फरवरी को हवाओं से राहत मिलेगी लेकिन कोहरा रहेगा और तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, 10 फरवरी को एक बार फिर कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर जाएगा और 11 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। जबकि इसके बाद (12 फरवरी से) तापमान फिर से बढ़ रहा है।

वैलेंटाइन डे के आसपास यानी 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इन दिनों आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी और एक बार फिर बारिश या तूफान की स्थिति बनेगी यानी इस बार वैलेंटाइन डे बारिश में बीत सकता है।