Corpse Flower: ये दुनिया का इकलौता ऐसा फूल, सड़े हुए मांस जैसी आती है बदबू, साल में खिलता है सिर्फ इतनी बार

​​​​​​​

आज हम आपको ऐसे फूल के बारे में बता रहे हैं जो खूशबू की जगह सड़े लाश जैसी बदबू देता है।
 

Corpse Flower: आज हम आपको ऐसे फूल के बारे में बता रहे हैं जो खूशबू की जगह सड़े लाश जैसी बदबू देता है। ये दुनिया का इकलौता ऐसा फूल है, जो विलुप्त होने की कगार पर है। वैज्ञानिक इस फूल के पौधे को बचाने की हर संभव को कोशिश में जुटे हैं। 

यह  फुल लगभग 12 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है. साथ ही, इसे खिलने में लगभग 10 साल का समय लगता है। 

बता दें जब यह जब यह खिलता है तो सुंदर दिखता है, लेकिन इसमें एक तेज और घृणित गंध भी निकलती है जो सड़ते मांस के समान होती है। 

जानाकारी के लिए बता दें कि, रैफलेसिया की 42 प्रजातियां हैं। जीनस- जिसमें दुनिया के सबसे बड़े फूल शामिल हैं, जो एक मीटर से अधिक व्यास वाले हैं और दक्षिण-पूर्व एशिया में वन आवासों के विनाश के कारण खतरे में हैं। 

 शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि, इनकी सभी प्रजातियां खतरे में है. रैफलेसिया मैग्निफिका को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की ओर से गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।