Chandigarh Traffic Chalan: चंडीगढ़ में पुलिसवालों के भी काट दिये ट्रैफिक पुलिस ने चालान, लेडी कर्मी बिना हेलमेट के घूम रही थी

 

Chandigarh Police Traffic Chalan: चंडीगढ़ पुलिस ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन मानी जाती है। बाहर से जब कोई भी चंडीगढ़ में एंट्री करता है तो सबसे पहले वाहन चालक अपने कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट चेक करता है।

अब नया मामला भी चंडीगढ़ का है। यहां पर पुलिस के कर्मचारियों का ही ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम यातायात नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो रहे हैं। 


शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो यातायात पुलिस के साथ साझा की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की महिलाकर्मी बिना हेलमेट चंडीगढ़ नंबर की एक एक्टिवा पर पीछे बैठी है। बीते 22 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे सेक्टर- 26 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा पर दो मुलाजिम सवार थे। मामले में यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जारी कर दिया है।

वहीं, 22 दिसंबर को ही सेक्टर- 17 लाइट प्वाइंट पर दोपहर 12:07 बजे पंजाब नंबर की एक एक्टिवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस के साथ साझा की गई। इसमें भी एक्टिवा पर पीछे एक पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट के बैठा नजर आ रहा है। उसका भी यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है। 


इससे पहले इसी महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पीछे बैठे चंडीगढ़ पुलिस के जवान का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद चालान काटा गया था।