Aaj ka Mousum: अभी कुछ दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, उत्तर भारत में रहेगा कोहरे का असर

 

Aaj ka Mousum: हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जूझ रहे उत्तर भारत को अभी कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है. समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को रेड अलर्ट जारी कर इसके संकेत दिए हैं.

इसके मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन जारी है
अरब सागर से आ रही नमी और लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन जारी है। रात में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 वहीं दिन में भी कोहरा और बादल छाए रहने से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. सुबह घना या बहुत घना कोहरा रहेगा. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर सुबह हल्का या मध्यम कोहरा रहा था। उस दिन अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली-यूपी में पारा गिरा
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. 

शेष उत्तर भारत में यह दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और सामान्य के करीब है।

रविवार को हरियाणा में सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है. 


राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिल्ली, अंबाला, जम्मू, चंडीगढ़ आदि स्थानों के लिए चलने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

बेहद घने कोहरे से 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
कोहरे के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार रात 2.30 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक साढ़े छह घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही. इसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। 

वहीं, 90 से ज्यादा ट्रेनें भी करीब डेढ़ से 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं.

घरेलू उड़ानों में अधिक देरी हुई
घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों पर भारी असर पड़ा. सबसे ज्यादा असर घरेलू उड़ानों पर पड़ा। 

विलंबित उड़ानों में से दो-तिहाई से अधिक घरेलू उड़ानें थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 31 आगमन और 32 प्रस्थान में देरी हुई।

वहीं, घरेलू उड़ानों में 131 प्रस्थान और 108 आगमन उड़ानों में देरी हुई। 

इतना ही नहीं 15 उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं. इसके अलावा लंदन और पेरिस से दिल्ली आने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया.