चंडीगढ़ में 14 डीएसपी के तबादले हुए, फटाफट चेक करें लिस्ट


 

चंडीगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बड़े स्तर पर 14 डीएसपी के तबादले हुए हैं।
 

चंडीगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बड़े स्तर पर 14 डीएसपी के तबादले हुए हैं। इनमें सबसे चर्चा में रहने वाला ट्रांसफर डीएसपी अभिनंदन का है। वे चंडीगढ़ नॉर्थ ईस्ट के डीएसपी थे। लेकिन उनपर युवक को गलत तरीके से अरेस्ट करने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगा था। 

आरोप लगने के बाद से ही उन्हें वहां से हटाने की मांग हो रही थी। अब अभिनंदन को डीएसपी ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जबकि उनकी जगह ऑपरेशन सेल से डीएसपी जसवीर सिंह को नॉर्थ ईस्ट डीएसपी नियुक्त किया गया है।