महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल उगने की क्या है असली वजह? ऐसे पाएं छुटकारा  

 

Chopal Tv, New Delhi

महिलाएं कितने भी अच्छे कपड़ें पहन ले कितना भी अच्छा तैयार हो जाएं लेकिन अनचाहे बाल उनकी पर्सनालिटी पर भारी पड़ जाते हैं। लेकिन ये समस्या सिर्फ कुछ महिलाओं को होती है। शरीर पर अनचाहे बाल आने को हर्सुटिज्म कहा जाता है।

वैसे तो महिलाओं के चेहर और शरीर पर हल्के रंग के होते ही है लेकिन लेकिन हर्सुटिज्म में ये बाल मोटे और काले रंग के होते हैं। ये अनचाहे बाल चेहरे, हाथ, पीठ या छाती पर कहीं भी आ सकते हैं।. महिलाओं में होने वाला हर्सुटिज्म आमतौर पर पुरुष हार्मोन से जुड़ा होता है।

लेकिन हर्सुटिज्म हानिकारक नहीं होता है। बल्कि टेस्टोस्टेरोन के साथ एण्ड्रोजन हार्मोन के सामान्य स्तर से ज्यादा बढ़ जाने पर महिलाओं के शरीर में अनचाहे बाल आने लगते हैं। इसकी वजह से महिलाओं में पुरुषों की तरह बाल उगने लगते हैं।

महिलाओं में इन अनचाहे बालों के कई कारण होते है लेकिन वजह पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम को सबसे आम वजह माना जाता है। इसका असर हार्मोन प्रोडक्शन और पीरियड्स और फर्टिलिटी पर भी पड़ता है।

इसके अलावा एड्रेनल ग्लैंड डिसऑर्डर की वजह से भी महिलाओं के शरीर में तेजी से अनचाहे बाल बढ़ने लगते हैं। आज हम आपको इन अनचाहे बालों की असली वजह और लक्षण और ईलाज के बारे में बता रहे है।

लक्षण

  • हर्सुटिज्म होने पर वजन का तेजी से बढ़ना, मुंहासे, बहुत ज्यादा थकान, मूड में बदलाव, पेल्विक पेन, सिर दर्द, इनफर्टिलिटी, सोने में दिक्कत होना आम लक्षण हैं।
  • कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है और हड्डियों और मांसपेशियों में भी कमजोरी महसूस होने लगती है।
  • इसे पता लगाने के लिए डॉक्टर्स हार्मोन लेवल की जांच के ब्लड टेस्ट कराते हैं। ट्यूमर और सिस्ट का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड भी करा सकते हैं।

इलाज

  • हर्सुटिज्म में आपका वजन तेजी से बढ़ता है ऐसा होने पर डॉक्टर आपकों वजन कम करने की सलाह देते हैं। क्योंकि वजन सही रखने से हार्मोन का स्तर भी संतुलित रहता है।
  • PCOS या फिर एड्रेनल डिसऑर्डर होने पर डॉक्टर इसकी दवा शुरू कर सकते हैं।
  • हर्सुटिज्म कंट्रोल करने के लिए कभी-कभी डॉक्टर्स गर्भनिरोधक गोलियां भी देते हैं ताकि हार्मोन को सही रखा जा सके।
  • इसके अलावा हेयर रिमूवल, वैक्सिंग, शेविंग, डिपीलेटरी लेजर हेयर रिमूवल और इलेक्ट्रोलिसिस के जरिए भी अनचाहे बालों से छुटकाया पाया जा सकता है।

Treatment for excessive or unwanted hair