HKRN में रोडवेज बस कंडक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों क पदों पर भर्ती की जाएगी। 
 

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों क पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मामले में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय ने सभी डिपो की मांग के अनुसार लिस्ट तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है।

कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद स्टाफ की कमी से प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाएं भी बढ़ेंगी। आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज में स्टाफ की कमी के कारण कई रूटों खासकर राज्य और ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था।


यही कारण है कि कई डिपो में बसें होने के बावजूद स्टाफ की कमी के कारण उन्हें रूटों पर नहीं भेजा जा रहा था। परिवहन विभाग ने एचकेआरएन के माध्यम से कंडक्टरों की भर्ती के संबंध में 22 डिपो के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। मुख्यालय की ओर से जारी पत्र। 991 कंडक्टरों की भर्ती के बारे में 27 जून 2024 के पत्र क्रमांक 3114-37/ए2/ई3 के माध्यम से सूचना भेजी गई है।

जल्द ही कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी
हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से एचकेआरएन के माध्यम से नए कंडक्टरों की भर्ती के बारे में पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के अनुसार जल्द ही 991 नए कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

जिसमें से दादरी डिपो में 30 कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। बताया कि नए कंडक्टरों के आने से ग्रामीण रूटों सहित मुख्य रूटों पर बसें सुचारू रूप से चलेंगी और आम जनता को भी परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

इन रोडवेज डिपो को मिलेंगे कंडक्टर
परिवहन विभाग के पत्र के अनुसार भिवानी और करनाल को छोड़कर हरियाणा के 22 डिपो में एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के बाद डिपोवार कंडक्टरों की सूची इस प्रकार है:

डिपो का नाम – संख्या

चरखी दादरी 30
दिल्ली 11
फतेहाबाद 22
झज्जर 50
करनाल 60
पलवल 41


यमुनानगर 45
अंबाला 20
कुरुक्षेत्र 53
सिरसा 49
पंचकूला 85
चंडीगढ़ 40


सोनीपत 54
हिसार 62
रेवाड़ी 25
फरीदाबाद 60
जींद 70


पानीपत 20
रोहतक 15
गुरुग्राम 85
नूंह 40
नारनौल 54