Haryana Group D : हरियाणा में ग्रुप-D कर्मियों को करना होगा यह काम, मिला एक सप्ताह का समय

Haryana Group D : HSSC द्वारा 2018 में नियुक्त किये गए ग्रुप-D (कॉमन कैडर) के कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार ने नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार चयनित कर्मचारियों को अपना पूर्ण डेटा HRMS पोर्टल पर दर्ज करना होगा। 

इसके लिए कर्मियों को एक हफ्ते का टाइम दिया गया है। यदि वह अपना पूर्ण डेटा HRMS पोर्टल पर दर्ज नहीं करते हैं तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसको लेकर मानव संसाधन विभाग ने बताया कि 2018 की विज्ञप्ति संख्या के तहत नियुक्त सभी कर्मचारी नोटिस जारी होने के एक सप्ताह के अंदर-अंदर HRMS पोर्टल पर पूर्ण डेटा अपलोड करेंगे। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जारी हुए फरमान के अनुसार पोर्टल पर कर्मचारियों को अपना नाम, आईडी-यूनिक कोड, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, दिव्यांग (हां/ना), दिव्यांगता प्रकार, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, ईमेल, स्थायी पता, पत्र-व्यवहार पता, वर्तमान पद/पोस्ट, वर्तमान विभाग, जॉइनिंग डेट की जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा कर्मचारी को अपनी फॅमिली से सम्बंधित जानकारी भी पोर्टल पर देनी होगी।