Boost Libido In Males: पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए करें इन 6 चीजों का सेवन, दूर होंगी सारी समस्याएं

 

Boost Libido In Males: अक्सर हम देखते हैं कि पुरुषों के साथ यह काफी देखने को मिलता है कि जब वे अपने पार्टनर के संबंध बनाने की कोशिश करते हैं, तो उनका जल्दी मूड नहीं बनता है। यानि सेX करने के लिए इच्छा बहुत कम पैदा होती है।  सेX की इच्छा में कमी या कामेच्छा में कमी पुरुषों में बहुत आम है।

 

 

हालांकि, यह स्थिति पुरुष और महिला दोनों में ही देखने को मिल सकती है। इसके लिए उनका खराब खानपान, व्यस्त जीवनशैली, ऑफिस या अन्य किसी चीज की टेंशन आदि जिम्मेदार हो सकती हैं। इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

कई बार इससे आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ता भी खराब हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि कामेच्छा में कमी (लो लिबिडो) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

 

जीवनशैली में कुछ मामूली बदलाव

अच्छी बात यह है कि अपनी डाइट में कुछ स्वस्थ फूड्स को शामिल और जीवनशैली में कुछ मामूली बदलाव के साथ आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस तरह आप नेचुरल तरीके से अपना लिबिडो बढ़ा सकते हैं। अब सवाल यह  उठता है कि लिबिडो बढ़ाने के लिए पुरुष किन-किन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं? इस लेख में मैं आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहा हूं, जो आपकी सेX ड्राइव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

कामेच्छा (लिबिडो) बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 5 फूड्स

1. ब्रोकोली: इसमें इंडोल-3-कार्बिनोल की अच्छी मात्रा होती है। यह एस्ट्रोजन के स्तर को कम करने के लिए एक बेहतरीन फूड है। इसका सेवन पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

2. काली रास्पबेरी: इनमें फाइटोकेमिकल होते हैं, जो कामेच्छा बढ़ाने और यौन सहनशक्ति में सुधार करने में मदद करते हैं।

3. एवोकैडो: यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी 6 और फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, पुरुषों में हार्मोन के उत्पादन में भी मदद करता है। इस तरह यह सेX ड्राइव को बेहतर बनाता है।

4. तरबूज: पानी और पोषण से भरपूर फल में सिट्रूलीन होता है। यह शरीर में आर्जिनिन में बदल जाता है, जो हमारी रक्त वाहिकाओं को आराम प्रदान करता है। यह पुरुषों के लिए वियाग्रा का प्राकृतिक विकल्प साबित हो सकता है।

5. पाइन नट्स: ये नट्स प्राकृतिक रूप से आर्जिनिन से भरपूर होते हैं। जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर रक्त वाहिकाओं शांत करने में मदद करता है।

6. एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल: आहार में जैतून का तेल शामिल करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। यह भी कामेच्छा में सुधार करने में मदद करता है।