Weather Updates: हरियाणा में तापमान पहुंचा 43 पार, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

हरियाणा में  भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन की तपती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
 

Haryana Weather Updates: हरियाणा में  भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन की तपती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लेकिन अभी ये गर्मी और ज्यादा सताने वाली है। इसी बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से पांच दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। 

वहीं बीते बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी को लेकर अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। 

मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में 16 से 18 तारीख तक लू चलने की संभावना है।