Weather Updates: राजस्थान में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, बाड़ेमर में 48 डिग्री पर पहुंचा पारा

 देश के उत्तरी राज्यों में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले तीन दिनों के लिए मैदानी इलाकों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
 

Weather Updates: देश के उत्तरी राज्यों में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले तीन दिनों के लिए मैदानी इलाकों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में हालात अब बिगड़ते जा रहगे है। इसी बीच बीते बुधवार को बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 देश में सबसे अधिक गर्मी राजस्थान में पड़ रही है। देशभर के टॉप 10 शहरों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शहर शामिल हैं। इसमें अकेले राजस्थान के 6 शहर है। जयपुर भी लू की चपेट में है और यहां तापमान 47 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। राज्य के सबसे गर्म शहरों में चूरू 47.4, जैसलमेर 47.2, पिलानी 46.8, पाली 46.7, गंगानगर 46.7, जोधपुर 46.5 और कोटा 46.3° सेल्सियस शामिल हैं। 


बाड़मेर देशभर में सबसे अधिक गर्म शहर रहा। यहां इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर फलोदी में पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई के अंत तक गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मैदानी इलाकों में कई दिनों तक तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। अगले कुछ दिन लू का रेड अलर्ट रहेगा।