Weather Updates:  हरियाणा -दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल,  अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम  

 Weather Updates:  हरियाणा -दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल,  अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम  
 
Weather Updates: उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मॉनसून के आगमन के बाद से ही देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। दिल्ली में भी हल्की बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ा गिरावट आई, मगर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। 

 
इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली हरियाणा समेत कई राज्यों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अभी लू का दौर जारी रहने की आशंका है।

वहीं यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 5 जून से 7 जून तक गरज-चमक और आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

इस दौरान तेज हवाओं के चलने की भी आशंका जताई जा रही है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।