Weather Update: हरियाणा में प्रचंड गर्मी से हाल हुआ बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट 

हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिन की तपती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
 


Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिन की तपती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 16 मई से 4 दिनों तक हीट वेव तक का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण हरियाणा के सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। हालांकि अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी, यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है।

इस दौरान जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे घर में रहने की सलाह दी है। बता दें कि दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में ज्यादा हालात खराब हो रहे है।  इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से उपर पहुंच गया है।