हरियाणा में मंडप में वरमाला लेकर इंतजार कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, खाली हाथ लौटी बारात...

हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवाह गढ़ी से बजाना खुर्द गांव में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
 

हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवाह गढ़ी से बजाना खुर्द गांव में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। दुल्हन ने जबरदस्ती शादी का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी डायल 112 पर इसकी जानकारी दी।

इसके बाद डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और दुल्हन की शिकायत सुनने के बाद खूबडू झाल पुलिस चौकी को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी।

बेरंग लौटी बारात
सोनीपत के गांव में उस समय सन्नाटा छा गया। जब एक लड़की ने फेरों के समय शादी करने से मना कर दिया। जानकारी अनुसार बजाना खुर्द गांव की 22 वर्षीय सोनिया के स्वजन ने उसका विवाह पानीपत के सिवाह गढ़ी गांव के सतीश के साथ तय किया था। शादी का दिन 28 जून निश्चित हुआ था, तो तय समय पर शुक्रवार को बारात बजाना खुर्द गांव में पहुंची। जहां उनका स्वागत किया गया। बारातियों के लिए खाने का प्रबंध किया गया था।

दुल्हन ने शादी के लिए किया मना
खाना खाने के बाद जैसे ही दुल्हन सोनिया विवाह स्थल पर पहुंची, तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसके परिजनों ने सोनिया को मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन सोनिया नहीं मानी और उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। डायल 112 पुलिस ने सोनिया का पक्ष सुना और तुरंत संबंधित चौकी खुबडू झाल को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने रुकवाई शादी

खुबडू झाल चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस ने सोनिया को वन स्टाप सेंटर सोनीपत में भिजवा दिया। वहीं सोनिया ने बताया कि परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कर रहे थे। जिस कारण उसने शादी से मना कर दिया। अब वो घर ना जाकर स्टॉप सेंटर जाना चाहती है।

जांच अधिकारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि बजाना खुर्द गांव में सोनिया ने उन्हें फोन कर सूचना दी थी कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया। बारात वापस लौट गई और लड़की के बयान करा उसको वन स्टाप सेंटर छोड़ दिया।