हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते चरखी दादरी में दो दिनों तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी, 4 और पांच अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते चरखी दादरी में दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
Updated: Oct 2, 2024, 19:21 IST
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के चलते जिला चरखी दादरी के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में 04 अक्टूबर 2024 और 05 अक्टूबर 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसे में दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी।