Schocking News: HIV पॉजिटिव निकली लूटेरी दुल्हन, 5 युवकों संग मना चुकी है सुहागरात 
 

मुजफ्फरनगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन ने अपने एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाकर 5 लोगों से संबंध बनाए। यह दुल्हन उत्तराखंड और यूपी में 5 लोगों की दुल्हन बन चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग उन युवकों की तलाश कर रहा है जिसके साथ लुटे

 


मुजफ्फरनगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन ने अपने एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाकर 5 लोगों से संबंध बनाए। यह दुल्हन उत्तराखंड और यूपी में 5 लोगों की दुल्हन बन चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग उन युवकों की तलाश कर रहा है जिसके साथ लुटे

मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक सनसनी फैला दी है। आपको बता दें कि एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाकर अब तक यह शातिर लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की एक रात की दुल्हन बन चुकी है। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके गैंग के सदस्यों को जेल भेज दिया है। फिलहाल मुजफ्फरनगर का स्वास्थ्य विभाग उन युवकों की तलाश में जुट गया है, जिनके साथ इस लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात मनाई थी।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली एक युवती ने अपने गैंग के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ साजिश के तहत एक मार्च को मंदिर में शादी की थी। 

इसके बाद यह लुटेरी दुल्हन अगले ही दिन घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित दूल्हे ने मुजफ्फरनगर के तितावी थाने में आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

 
जेल में जाकर लुटेरी दुल्हन ने किया विस्फोटक खुलासा
जानकारी के मुताबिक जेल में जाने के बाद इस लुटेरी दुल्हन ने मेडिकल के दौरान खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताकर जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया। इसके बाद जब जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस लुटेरी दुल्हन का एचआईवी टेस्ट कराया गया तो उसमें यह पॉजिटिव पाई गई। 

अब स्वास्थ्य विभाग उन पीड़ित लोगों को भी तलाशने में जुट गया है, जिनके साथ इस लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात मनाई थी। फिलहाल यह लुटेरी दुल्हन अपने गैंग सहित मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।

जेल अधीक्षक ने ये बताया
इस मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि 'आरोपी महिला का निर्धारण प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज चल रहा है। जब वह महिला जेल में आई थी, तो प्रवेश के समय हमारे चिकित्सा अधिकारी को बताया गया था कि उसका इलाज पहले से चल रहा है। तो उसका आरटी सेंटर से वो इलाज कंटिन्यू कर दिया गया है।