हरियाणा-पंजाब में प्री मानसून की बारिश: 21 जिलों में लू का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

 

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कई इलाकों में प्री मानसून की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। आज मंगलवार को मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 

पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर में हीटवेव का अलर्ट है। ये अलर्ट सिर्फ आज के लिए है। सोमवार शाम पटियाला व मोहाली एरिया में प्री मानूसन ने दस्तक दी। अनुमान है कि 26 से 28 जून तक प्री-मानसून पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत देगा।

हरियाणा के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट है। बीती शाम गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और पंचकूला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

 
हिमाचल में बारिश का दौर

हिमाचल की बात करें तो मंगलवार को गोहर में 62.6, एचएमओ शिलारो में 31.2, रामपुर बुशहर में 18.2, मंडी में 15.2, रोहड़ू में 11.3, सांगला में 11.2, चंबा में 11.0, जोगिंदरनगर में 11.0, चौपाल में 10.0, पांवटा साहिब में 10.0, नारकंडा में 7.3, पंडोह में 7.0, कुफरी में 6.4, मनाली में 6.0 और डलहौजी आल्हा में 6.0 MM बारिश रिपोर्ट हुई। आज भी मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-हरियाणा में सामान्य रहेगी बरसात, हिमाचल में बाढ़

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- बीते दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी

दस्तक देगा। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

वहीं, पंजाब में भी इस बार मानसून समय पर दस्तक देगा। हरियाणा तक मानसून पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर-अंदर मानसून पंजाब पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार बरसात सामान्य होने की बात कही है।

हिमाचल की बात करें तो यहां प्री-मानसून ने ही कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऊपरी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड आने से उदयपुर-तांदी स्टेट हाईवे बंद हो गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) के अनुसार, रविवार शाम 3 बजे उदयपुर सब डिवीजन में तेज बारिश हुई। इससे मधग्राम नाले में बाढ़ आई और उदयपुर को तांदी से जोड़ने वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया। सोमवार सुबह 11 बजे तक मार्ग को खोला गया।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान। होगी। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- सोमवार शाम का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना- सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। हीटवेव के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 32 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अंबाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

पानीपत- अधिकतम तापमान बीते दिन 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 30 से 41 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

गुरुग्राम- बीते दिन अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

शिमला- सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मनाली- सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 15 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- बीते दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।