हरियाणा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती  

हरियाणा में अब खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट पर है।
 

Haryana News: हरियाणा में अब खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। आपको बता दें अंबाला की सीमा के साथ लगते शंभू पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बरतनी है। 

जितने भी वाहन हरियाणा से पंजाब में शामिल हो रहे है पुलिस उनकी चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध दिखाई देने पर पूछताछ भी कर रही है।

78 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी मिली है कि पंजाब में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल से जुड़े 78 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके कब्जे से 8 राइफलें और रिवॉल्वर भी बरामद की गई हैं।

फरार चल रहे अमृतपाल की चल रही तलाश

उधर, फरार चल रहे अमृतपाल की तलाश के लिए पंजाब पुलिस दूसरे दिन भी दबिश दे रही है।

हरियाणा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

पंजाब में माहौल न बिगड़े इसलिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गयी है। पूरे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद गई दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा व मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है।

पंजाब में एंट्री करने वाले सभी व्हीकल की हो रही जांच 

CIA-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करने वाले सभी व्हीकल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को जो संदिग्ध दिखाई देता है उससे पूछताछ भी की जा रही है।