हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कसा तंज, हुड्डा के हलके में बोले- राहुल गांधी प्रदेश घूमने आए, बहन को आई साथ, जीजा को नहीं लाए

 हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने बुधवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हल्के में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
 
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने बुधवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हल्के में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चमारिया रोड पर निजी गार्डन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी पर्यटक बनकर प्रदेश में घूमने आए हैं। बहन प्रियंका को भी अपने साथ ले आए। लेकिन, अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लेकर नहीं आए। सीएम ने कहा कि हरियाणा की जनता यह सवाल कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सैनी ने कहा कि किलोई हलके के लोगों ने 10 साल एक व्यक्ति के पीछे खराब कर दिए है। बीजेपी पर विश्वास जताएं। हलके में इतना विकास करवाएंगे, कांग्रेस के 60 साल भूल जाएंगे।

नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम चरण में है। जनता ने तय कर लिया है कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला-किलोई हलके के विकास के लिए जितना भी बजट जरूरी होगा, वह दिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके में नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में जो वादे किए, वो अभी तक पूरे नहीं हुए है। अब कांग्रेस हरियाणा की जनता को ठगना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता Congress के बहकावे में नहीं आएगी।


बता दें कि प्रदेश में पांच अक्टूबर को चुनाव होगा और आठ अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।