Monsoon Updates: आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मॉनसून की एंट्री के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
 

Monsoon Updates: उत्तर भारत में मॉनसून की एंट्री के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश के आसार बताए हैं। वहीं बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश ,मेघालय , मिजोरम , त्रिपुरा में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन दिल्ली कूल- कूल रहने वाली है। इसके साथ ही इन 7 दिनों में दो दिन भारी बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं। 


इसके साथ ही ठंडी हवाओं के जोर की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं इस बार वीकेंड में राजधानी में भारी बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार आने वाले वीकेंड में आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे जो गरजने के साथ बरस भी सकते हैं।