Monsoon Updates: हरियाणा में मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट, अगले 3 से 4 दिनों के बीच होगी झमाझम बारिश 

हरियाणा में अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है।
 

Monsoon Updates: हरियाणा में अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले तीन से चार दिन के भीतर  मानसून की एंट्री हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 26 जून तक प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान प्रदेश में चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 


मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 30 जून के बीच हरियाणा में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले सूबे में प्री- मानसून की बारिश होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन अब मानसून की बारिश से अब जल्द ही प्रदेशावासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।