Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिन में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी 

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है।
 

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन में मानसून हरियाणा में दस्तक देगा। इसके प्रभाव से 28 जून से 2 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश की उम्मीद है। 29-30 जून को हरियाणा के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसस बार हरियाणा में मानसून की निर्धारित तारीख 27 जून है। पिछली बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी। दक्षिणी मानसून पिछले कुछ दिनों तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। राज्य के कई जिलों में प्री मानसून की


बारिश हो रही हैं। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम विभाग 28 व 29 जून को मानसून के आने की पुष्टि कर सकता है। मौसम विभाग ने का कहना है कि 28 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। 28 से दो जुलाई तक मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। पांचों दिन हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

प्री मानसून से छह डिग्री पारा गिरा, उमस ने बढ़ाई परेशानी
हरियाणा में बुधवार को भी प्री मानसून की बारिश हुई। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। 

जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुछ जिलों में बारिश से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 63 फीसदी तक दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने के बाद ही उमस से छुटकारा मिलेगा।