हरियाणा में मुसीबत के साथ दस्तक देगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
 

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश होगी। भयंकर बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-हरियाणा में मानसून कब आयेगा?

हरियाणा, चंडीगढ़ और पजाब के उत्तरी भागों में अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की प्रबल संभावना है। यानि 30 जून तक हरियाणा में मानसून पूरी तरह दस्तक दे देगा। उसके बाद प्रदेश में तेज बरसात की संभावना है। 30 जून तक पूरे हरियाणा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में बरसात शुरू हो जायेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि हरियाणा में 26 से 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28 जून को कई स्थानों पर और 29, 30 जून को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं 1 और 2 जुलाई को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 30 जून तक बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिलेगी।

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में 29 और 30 जून को बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और करनाल जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में 30 जून को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इन जिलों के लिए 29 और 30 जून को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश से क्या हो सकता है नुकसान?

खुले में पड़ी कटी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है।
भारी बरसता से निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है
नगरपालिका की सेवाओं, जैसे- पानी, बिजली आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जलजमाव, फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है।
भारी बरसात में क्या सावधानी रखें?


कमजोर बिल्डिंग या ठिकानों के पास ना खड़े हों।
 
जल स्रोतों के पास न जाएं
 

 

अभी यहां पहुंचा है मानसून

मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंद्रा, मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, ललितपुर, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रहा है। अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा के अलावा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात के बाकी भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के कुछ और हिस्से और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में भी मानसून पहुंच रहा है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मी कश्मीर, लद्दाख गिलगिट के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिन में मानसून पहुंचने वाला है।