कैथल में मानसून ने ली एंट्री, घग्गर नदी में बाढ़ बचाव की तैयारियां अधूरी, पिछले साल 3 दर्जन गांव आए थे बाढ़ की चपेट में

हरियाणा के कैथल जिले में मानसून की एंट्री हो गई है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक बाढ़ बचाव को लेकर तैयारियां पूरी नहीं की है।
 

हरियाणा के कैथल जिले में मानसून की एंट्री हो गई है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक बाढ़ बचाव को लेकर तैयारियां पूरी नहीं की है। पिछले साल घग्गर में आए तूफान की वजह से बहुत तबाही मचाी थी। घग्गर नदी के बांध पर मिट्टी के कट्टे तो लगा दिए हैं। बचाव की तैयारियां अधूरी होने से प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


तीन दर्जन गांव आए थे बाढ़ की चपेट में

पिछली बार आई बाढ़ से गुहला और चीका क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। उस समय गांव टटियाना, सदरेहड़ी, खुशहाल माजरा, स्यों माजरा, भाटिया, दाबन खेड़ी सहित अन्य गांव में जन जीवन प्रभावित हुआ था। इसमें फसलों के खराब होने से लेकर जलभराव से आम जन जीवन प्रभावित हुआ था।

 
बांध की नहीं हुई मरम्मत

किसान नेता केवल सिंह ने बताया कि पिछली बार आई बाढ़ से पूरे हल्के को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान टटियाना गांव में घग्गर पर स्थित बांध पर तटबंध टूट गई थी। वहां पर अभी तक मरम्मत नहीं गई है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन को भी की थी। यहां कंकरीट की दीवार बनानी चाहिए, जबकि यहां पर केवल मिट्टी के कट्टे लगाए हैं।