हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। इसकी वजह हवाओं का बदलना है। आज से हवाएँ बदल रही है।
 

हरियाणा में मानसून खूब बरस रहा है। आज से मानसून की रफ्तार थोड़ी कम हो जाएगी। मौसम विभाग की माने तो 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। इसकी वजह हवाओं का बदलना है। आज से हवाएँ बदल रही है। जिससे दिन के तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

वहीं रविवार को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश देखने को मिली। सबसे ज्यादा बारिश हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा अंबाला, नारनौल, पंचकुला, फरीदाबाद और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

इसी तरह चंडीगढ़ में 16.2 MM बारिश दर्ज की गई। वहीं पंजाब के पटियाला में सबसे ज्यादा 56 MM बारिश देखने को मिली। इसके अलावा पठानकोट, बरनाला, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।


भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियों में कमी नजर आएगी। कल पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

 राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता आज 8 जुलाई तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।