हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और 27 HPS के अधिकारियों के तबादले, फटाफट चेक करें लिस्ट

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने 8 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 50  IPS और एचसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
 

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने 8 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 50  IPS और एचसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें 23 आईपीएस और 27 एचपीएस ऑफिसर शामिल है। कुरुक्षेत्र, करनाल, पलवल, हिसार, नूंह, अंबाला, रेवाड़ी और डबवाली के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है।

इस तरह करनाल रेंज के आईजी के साथ झज्जर और सोनीपत में पुलिस कमिश्नरों की नियुक्तियां कर दी गई है। इसके अलावा झज्जर और सोनीपत में डीसीपी की नियुक्तियां की गयी है। 

प्रदेश सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जल्दी जारी होने की संभावना है। इसके अलावा जल्दी ही आईएएस व एचसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी की गृह सचिव के पद पर नियुक्ति होनी प्रस्तावित है।


इसके लिए तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों मनदीप सिंह बराड, डॉ. अमित अग्रवाल और सी रजनीकांथन के नाम का पैनल तैयार किया गया है। इनमें से एक अधिकारी को गृह सचिव बनाया जाएगा, जिसके बाद राज्य में प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों के भी नये सिरे से तबादले संभव है। एंटी करप्शन ब्यूरो में दो एसपी लगाकर सरकार ने उसे मजबूत किया है।

इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
1. डॉ. राजश्री सिंह - आईजी एचपीए मधुबन

2. सतेंद्र कुमार गुप्ता - सोनीपत पुलिस आयुक्त

3. सथीश बालन - झज्जर के पुलिस आयुक्त

4. कुलविंद्र सिंह - आइजी करनाल रेंज के साथ आईजी एचएपी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

5. नाजनीन भसीन - डीआईजी आरटीसी भोंडसी और संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम

6. राजेश दुग्गल - डीआईजी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय

7. दीपक गहलावत - एसपी आरटीसी भोंडसी

8. जशनदीप सिंह रंधाना - एसपी अंबाला से एसपी कुरुक्षेत्र

9. डॉ. अंशु सिंगला - एसपी पलवल से एसपी एसीबी मुख्यालय

10. डॉ. अर्पित जैन - डीसीपी गुरुग्राम मुख्यालय

11. शशांक कुमार सावन - एसपी रेवाड़ी से डीसीपी मुख्यालय झज्जर और डीसीपी क्राइम झज्जर

12. मोहित हांडा - एसपी हिसार से एसपी करनाल

13. नरेंद्र बिजारणियां - एसपी नूंह से एसपी एसटीएफ द्वितीय मुख्यालय तथा डीसीपी क्राइम गुरुग्राम

14. चंद्रमोहन - एसपी पलवल

15. दीपक सहारण - एसपी करनाल से एसपी हिसार के साथ ही एसपी वूमैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार तथा कमांडेंट तृतीय बटालिय एचएपी हिसार का अतिरिक्त कार्यभार

16. विजय प्रताप - एसपी नूंह के साथ कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार

17. सुरेंद्र सिंह भौरिया - एसपी कुरुक्षेत्र से एसपी अंबाला

18. भूपेंद्र सिंह - पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन के कमांडेंट के साथ एचएपी की चतुर्थ बटालियन मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

19. गौरव - एसपी रेवाड़ी

20. निकिता खट्टर - एसपी एसीबी मुख्यालय

21. दीप्ति गर्ग - एसपी डबवाली

22. लोगेश कुमार - डीसीपी झज्जर

23. परबीना - डीसीपी ईस्ट सोनीपत


इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
1. राजेश कुमार - एसपी एसटीएफ थर्ड

2. मुकेश कुमार - एसपी लॉ एंड ऑर्डर हरियाणा

3. वीरेंद्र सिंह सांगवान - डीसीपी अपराध एवं यातायात पंचकूला

4. पुष्पा - एसपी यातायात एवं हाईवे करनाल के साथ एसपी एचपीए मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

5. अर्शदीप सिंह - डीएसपी सिरसा

6. राकेश कुमार - डीएसपी सिरसा

7. गोरख पाल - डीएसपी एचपीए मधुबन

8. हरविंद्र सिंह - डीएसपी एचपीए मधुबन

9. नर सिंह - डीएसपी प्रथम आइआरबी भोंडसी

10. आशीष कुमार - एसीपी पंचकूला

11. परमजीत सिंह - डीएसपी कुरुक्षेत्र

12. रमेश गुलिया - डीएसपी यमुनानगर

13. अभिलक्ष जोशी - एसीपी गुरुग्राम

14. अनिल कुमार - डीएसपी द्वितीय आइआरबी भोंडसी

15. रणधीर सिंह - डीएसपी एचपीए मधुबन

16. मुकेश कुमार - डीएसपी नारायणगढ़

17. वीरेंद्र शर्मा - डीएसपी अंबाला

18. विवेक कुंडू - डीएसपी फरीदाबाद

19. प्रदीप कुमार गौतम - डीएसपी असंध

20. गुरमेल सिंह - डीएसपी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो

21. दलीप सिंह - डीएसपी भिवानी

22. दलजीत सिंह - डीएसपी चतुर्थ आइआरबी मानेसर

23. जय सिंह - एसीपी गुरुग्राम

24. राजबीर सिंह - डीएसपी पानीपत

25. मीना कुमारी - डीएसपी करनाल

26. सुरेंद्र श्योराण - डीएसपी रेवाड़ी

27. राजीव मिगलानी - डीएसपी यमुनानगर