LPG Cylinder अब केवल 633.50 रुपये में आएगा आपके घर, जाने क्या है तरीका

 

Chopal Tv, New Delhi

एलपीजी गैस सिलेंडर हजार रुपए तक पहुंच गए है ऐसे में अगर आपको सिर्फ 633.50 रुपए में घर पर गैस सिलेंडर मिल जाए तो ये बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं होगी। आपको ये मजाक लग रहा होगा लेकिन ये सच है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में मिल रहा है।

चौंकिए नहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कम नहीं हुई है। दरअसल हम बात कर रहे है कंपोजिट सिलेंडर की जिसमें गैस दिखाई भी देती है। कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी।

पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया।

कंपोजिट सिलेंडर में कई खासियत है जैसे कि ये लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का होता है। इसमें थ्री-लेयर हैं। कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।