Love Affairs: जीजा के प्यार में साली ने छोड़ दिया घर, फिर किराए के कमरे में हुआ Love Story का खौफनाक अंत 
 

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज वारदात सामने आयी। यहां जीजा के प्यार में दीवानी साली ने अपना घर बार छोड़ दिया। वह जीजा के साथ रहने के लिए नोएडा आ गई। 
 

Love Affairs: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज वारदात सामने आयी। यहां जीजा के प्यार में दीवानी साली ने अपना घर बार छोड़ दिया। वह जीजा के साथ रहने के लिए नोएडा आ गई। लेकिन यहां आते ही किराए के कमरे में दोनों ने जहर खा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां दोनों की मौत हो गई। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक मथुरा जिले के गांव माधुरी कुंड का रहने वाले 24 साल धमेंद्र और उसकी 17 साल की नाबालिग साली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपना घर छोड़कर नोएडा आ गए। इसके बाद उन्होनें यहां पर एक कमरा किराए पर लिया। यहां आए हुए उन्हें सिर्फ एक दिन ही हुआ था कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया। मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। 


वहीं इस मामले में पुलिस बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो युवती बातचीत करने की स्थिति में थी। उसने पुलिस को बताया कि मृतक और वह रिश्ते में जीजा- साली है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, तथा घर छोड़कर भाग कर आए थे। बताया जा रहा है कि प्यार में असफल होने के बाद जीजा साली ने ये खतरनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है।