हरियाणा में शादी करने वाली समलैंगिक महिलाओं ने सुनाई आपबीती: बोलीं- लोग भद्दे-भद्दे कमेंट करते है...

23 अप्रैल को हरियाणा के गुरुग्राम में दो महिलाओं ने आपस में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

23 अप्रैल को हरियाणा के गुरुग्राम में दो महिलाओं ने आपस में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में शादी करने वाली दो महिलाएं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई है। उनका कहना है कि लोग हमें बहुत बुरा बोल रहे हैं। कुछ लोग तो कहते हैं कि गंदगी कर दी। लेकिन हम दोनों एक साथ खुश है। हम जल्द ही अनाथ आश्रम से बेबी अडॉप्ट करेंगे।


यह शादी टीवी एक्ट्रेस अंजू और मेकअप आर्टिस्ट कविता ने रचाई थी। गुरुग्राम की अंजू टीवी सीरियल्स में काम करती है। शादी में वह दूल्हा बनी थी। वहीं कविता फतेहाबाद की रहने वाली है। वह दुल्हन बनी थी। दोनों की शादी 23 अप्रैल को हुई लेकिन इसके वीडियो कुछ दिन पहले सामने आए। जिसके बाद 2 महिलाओं की शादी सुर्खियों में आ गई।

अब उन्होंने अपनी लव स्टोरी और शादी करने की पूरी कहानी मीडिया से बातचीत में बयान की।

अंजू ने कहा-'' मैं एक यूट्यूबर हूं। मैं उसका शूट वगैरह करती हूं। उसी वजह से कविता को मैंने मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर बुलाया था। वह लॉकडाउन का समय था। डायरेक्टर और एक्टर वगैरह भी गए थे। बाहर जा नहीं सकते थे। 22 दिन का शूट था। इस दौरान कविता भी मेरे साथ थी।

मैं फिर उसे खुद छोड़ने गई। रात इसके घर रहे। कविता ने सुबह कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगी। उस वक्त प्यार वगैरह कुछ नहीं था। कविता बहुत केयरिंग थी, मां को भी पसंद आई। इसके बाद हम मुंबई भी साथ रहे। 4 साल से हम इकट्‌ठा रहे। मेरे 22 साल के भांजे का एक्सीडेंट हो गया। उस वक्त ये मेरे साथ थी। 2022 में मम्मी चली गई। दुख में सब साथ छोड़ गए लेकिन यह मेरे साथ रही।

कानून में हमारी शादी लीगल नहीं है। विदेश में है। मैंने शादी से पहले वकीलों से बात की। उन्होंने कहा कि आप लोगों का मेल-फीमेल की तरह शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। लोग अब भी कह रहे हैं कि गंदगी कर दी। समाज में कुछ लोग हमारे साथ भी हैं। कविता के भाई को बोला जा रहा है, वह हमें बुरा लग रहा है। हमने बहुत सोच-समझकर फैसला लिया है। हम खुश हैं।


कॉमेंट ऑफ करने पड़ते हैं

कविता ने कहा- ''मुझे तो पता था कि शादी के बाद वीडियो वायरल होंगे। ये सब तो होना ही था। भाई और पापा को बोला जा रहा है तो मुझे बुरा लग रहा है। मुझे कमेंट्स ऑफ करने पड़ते हैं। दुनिया बोल रही है लेकिन वह खाने को थोड़े देते हैं। वह मुश्किल के वक्त हमारे साथ थोड़े आते हैं।

अंजू बहुत केयरिंग है। जो भी मुझे चाहिए होता है, वह पहले से लाकर देते हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि 1% भी मैंने गलत फैसला लिया है। आगे चलकर हम अनाथ आश्रम से बेबी अडॉप्ट कर लेंगे। मेरे घर में मां नहीं मान रही है लेकिन धीरे-धीरे मान जाएगी।

लड़कियों की शादी का पता चला तो पंडित ने एक्सीडेंट का बहाना बनाया

अंजू ने बताया कि जब उन्होंने शादी के लिए जगह तय की तो हॉल और DJ वाले को पहले बता दिया कि यह लड़का-लड़की नहीं बल्कि 2 लड़कियों की शादी है। ऐसा इसलिए, ताकि ऐन वक्त पर कोई परेशानी न हो। इस बारे में पंडित से भी बात हो चुकी थी। हालांकि शादी की सुबह पंडित ने फोन कर दिया कि वह नहीं आ पाएगा। उसके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। इसके बाद जानकार के जरिए पंडित को बुलाकर शादी कराई गई।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने दूसरी महिला ने शादी कर ली। ये शादी 23 अप्रैल 2024 को मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई। हालांकि इसके फोटो-वीडियो सामने आने के बाद यह शादी सुर्खियों में आ गई है।

गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी सीरियलों में काम करती हैं। उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति का किरदार निभा रही हैं तो कविता पत्नी का।