Kiran Chuadhary News: हरियाणा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई विधायक किरण चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
 

Kiran Chuadhary News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई विधायक किरण चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती है। किरण चौधरी की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस की तरफ से रिमाइंडर भेजा था, अब कांग्रेस ने इसके लिए याचिका दाखिल की है।

दरअसल किरण चौधरी तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंची थी। अब उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है लेकिन कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

इसको लेकर अब कांग्रेस की तरफ से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। कांग्रेस के डेप्युटी लीडर आफताब अहमद ने विधानसभा स्पीकर को याचिका दाखिल की है। वहीं इससे पहले विधानसभा स्पीकर को लेटर भेजा था कि किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दी है और अब उनकी सदस्यता भी रद्द की जाए। बावजूद इसके किरण चौधरी की विधानसभा सदस्यता अब तक स्पीकर ने रद्द नहीं की। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे दलबदल कानून का उल्लंघन करना बताया थी।