हरियाणा में ITI छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: भाई बोला- घर से पढ़ने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी...


 

हरियाणा के रोहतक में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह सुबह घर से पढ़ने के लिए बाहर निकली थी लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने ढूंढना शुरु कर दिया।
 

हरियाणा के रोहतक में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह सुबह घर से पढ़ने के लिए बाहर निकली थी लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने ढूंढना शुरु कर दिया। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रोहतक के सांपला के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वे 5 भाई-बहन है। उसकी चौथी बहन ITI में पढ़ती है।

उसकी उम्र करीब 19 साल है। रोजाना की तरह उसकी बहन शनिवार को भी आईटीआई में पढ़ने गई थी। लेकिन वह वहां से घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने भी लड़की की तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद रविवार को उसने सांपला थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद रात को सांपला थाने में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस की ओर से भी लड़की की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।