IMD Mansoon Alert: मॉनसून को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इन राज्यों में सक्रिय हुआ, झमाझम होगी बारिश 

सक्रिय होने वाला है।  हालांकि बंगाल की खाड़ी में अभी तक कोई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तो नही बन रहा है, मगर विदर्भ व आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने वाला है।
 

मध्य भारत मे मॉनसून पुनः सक्रिय होने वाला है।  हालांकि बंगाल की खाड़ी में अभी तक कोई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तो नही बन रहा है, मगर विदर्भ व आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने वाला है। जो मॉनसून हवाओ को मध्य भारत, पूर्वी भारत की तरफ धेकेलेगा।

इस सिस्टम के बनने से बंगाल, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के बाकी बचे इलाको में अगले 2/3 दिनों में मॉनसून पहुँच जाएगा।

उसके बाद मॉनसून उत्तरप्रदेश के पूर्वी भागों, मध्यप्रदेश, गुजरात व दक्षिण राजस्थान के इलाको को कवर करेगा, अभी के अनुसार इन इलाकों में 25/27 जून के बीच मॉनसून के पहुँचने की उम्मीद है।

उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वी राजस्थान में मॉनसून 27 जून के आसपास आ सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य राजस्थान व कच्छ में मॉनसून 28/30 जून के आसपास आने की संभावना प्रबल होती जा रही है।