HSSC Group D Cut Off 2023:  हरियाणा CET ग्रुप डी की रह सकती है इतनी Cut-OFF, इतने नंबर आते ही नौकरी पक्की 

 
HSSC Group D Cut Off 2023: HSSC ने हाल ही में 13,356 पदों के लिए ग्रुप डी की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। 

कुल 13,76,337 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।

परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गई है। 

अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने पहले ही घोषणा कि एक सप्ताह के अंदर उत्तर कुंजी और एक महीने के अंदर इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

 HSSC Group D Cut Off 2023 को लेकर सभी उमीदवारों के मन मे चिंता है कि क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने पर लगेगी।

एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है जिसका विश्लेषण यहां पर किया गया है।

HSSC Group D Cut Off 2023 

कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है। 

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। 

5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।

केटेगरी     कटऑफ
सामान्य    71 अंक
ईडब्ल्यूएस    70 अंक
बीसीबी    69 अंक
बीसीए    67 अंक
एससी    65 अंक
एपीएच    59 अंक
ईएसएम    52 अंक
ईएसपी HSSC Group D Cut Off 2023    51 अंक

यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक कम रह सकती है।

परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। 

यह कट ऑफ लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर निकाली गई है, जिसमें गलतियाँ भी हो सकती हैं। 

इसलिए, इस कट ऑफ को अंतिम कुंजी मानने से बचें। HSSC Group D Cut Off 2023 अंतिम कट ऑफ केवल परिणाम के बाद ही घोषित की जाएगी।