Haryana news : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बनें हिम्मत सिंह, सीएम ने दिलवाई शपथ

हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हिम्मत सिंह को सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
 

Haryana news : हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हिम्मत सिंह को सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद की शपथ दिलवाई। 

हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम किया है। उन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। 


इसके अलावा, हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे और हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है।