Hathnikund Barrage: पहाड़ों में हो रही बारिश से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, निचले इलाकों में रहने वालों के लिए अलर्ट


 

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। इससे यमुनाननगर के प्रतापनगर क्षेत्र में हथिनीकुंड बैरान पर भी पानी का स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
 

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। इससे यमुनाननगर के प्रतापनगर क्षेत्र में हथिनीकुंड बैरान पर भी पानी का स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। इस पर अलर्ट जारी किया गया है।

सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बैराज के जलस्तर की निगरानी के रहे हैं। निचले इलाकों में रहने वालों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज पर 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बैराज कार्यालय के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी था।


इसके बाद सुबह नौ बजे 13778, दस बजे 17402, सुबह 11 बजे 15056, दोपहर 12 बजे 16836, एक बजे 18072, दो बजे 17189, तीन बजे 14666, शाम चार बजे 12349 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर 10800 और उत्तरप्रदेश को 2522 क्यूसेक पानी दिया गया।