Haryana : हरियाणा के करनाल मे प्रेमी संग महिला हुई फरार, 6 साल के बेटे को ले गई साथ,जाने पूरा मामला 

 

Haryana : हरियाणा के करनाल के असंध में एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपने छह साल के बेटे को साथ ले गई है। इसके साथ ही घर से गहने व नकदी भी ले गई। पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। उनका एक 6 साल का बेटा भी है। उसमें और पत्नी के बीच कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह उस समय घर से बाहर था और काम पर गया हुआ था।

जब वह शाम को घर लौटा तो न तो उसे उसकी पत्नी मिली और न ही बेटा मिला। उसने आसपास के एरिया में पत्नी व बेटे की तलाश, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा।

गायब मिली नकदी व गहने

अलमारी से लाखों रुपए के गहने और करीब 50 हजार रुपए नकदी गायब मिली। जिसके बाद उसका शक गहरा गया कि पत्नी घर से भागी है। उसने पानीपत के एक युवक पर शक जताया है। इसके साथ पत्नी को भगाने में असंध की ही एक महिला का हाथ होने का संदेह जताया है।

पुलिस तलाश में जुटी
असंध थाना के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि महिला को घर से बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश जारी है।